Weather Update: पहाड़ी राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश के साथ बर्फबारी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने वेदर को लेकर ताजी रिपोर्ट जारी की है। इस ताजी रिपोर्ट से पता चलता है कि मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। जिससे बारिश और ओलावृ्ष्ठि की संभावना है। खासतौर से पहाड़ी इलाके में बर्फबारी को लेकर भविष्यवाणी की गई है।
हाल की उपग्रह इमेजरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की गतिविधि का पता चला है। इसके जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को चेतावनी भी दी है। पहाड़ी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में आज यानी 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी (64.5 से 115.5 मिमी) होने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 19 फरवरी को भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर से बदलने लगा मौसम, बर्फबारी और बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में आज और कल यानी 19 और 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तराखंड में 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी (115.6 से 204.4 मिमी) हो सकती है। साथ ही 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा (64.5 से 115.5 मिमी) होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 19 और 20 फरवरी 2024 को अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा और बर्फबारी (64.5 से 115.5 मिमी) हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी को भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: अगले हफ्ते कैसा रहेगा यूपी का मौसम? विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications