Weather Update: गरज के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD ने ओलावृष्टि को लेकर जारी की चेतावनी
Weather Update: मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। हर दिन मौसम अपने अलग अंदाज में नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रोजाना मौसम के करवट लेने का अपडेट जारी कर रहा है। इससे लोगों तक मौसम का हाल पहुंच रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
उन्होंने कहा है कि आज और कल यानी 22 और 23 फरवरी (गुरुवार और शुक्रवार) को पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल में 22 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का भी अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में हुई जमकर बर्फबारी
वहीं, इससे पहले पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। साथ ही कई राज्यों में बारिश भी जमकर हुई है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में मौसम विभाग ने बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। इस बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (21.02.2024)
YouTube: https://t.co/JJXpRT0FES
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 21, 2024
Facebook: https://t.co/USZRYMedbI#weatherupdate #HeavyRain #hailstorm #HP #Uttarakhand #UP #WestBengal @AAI_Official@DGCAIndia@RailMinIndia@NHAI_Official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/FImQXIEgLZ
यह भी पढ़ें- Weather Update: तेज हवा और गरज के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी, पढ़िए मौसम का पूरा हाल
प्रकृति ने पहाड़ों पर ओढ़ा दी सफेद चादर
बर्फबारी होने से पहाड़ों का मौसम बेहद खूबसूरत हो गया है। पर्यटक स्नो फॉल का लुत्फ उठा रहे हैं। फरवरी जाते जाते प्रकृति ने पूरे इलाकों में सफेद चादर ओढ़ा दी है। बदरीनाथ धाम में सोमवार से लगातार बर्फबारी हुई। जिससे यहां दो फीट से अधिक ताजी बर्फ जम चुकी है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और औली में भी लगातार बर्फबारी हुई।












Click it and Unblock the Notifications