Weather Update: तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, इन जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी
Weather Update: इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रोजाना अपडेट रिपोर्ट जारी कर रहा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तराखंड में 18 फरवरी से 21 फरवरी के दौरान अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू डिवीजन में भी 18 फरवरी को अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

तेज हवाओं के साथ हो सकती है भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग जगहों पर ओले गिर सकते हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है।
यह भी पढ़ें- ISRO की एक और कामयाबी, मौसम उपग्रह मिशन INSAT-3DS श्रीहरिकोटा से लॉन्च
आंधी के साथ गिरेंगे ओले, बढ़ेगी ठंड
पंजाब में 19 और 20 फरवरी को तेज हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, ओले और तेज हवा चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं तापमान में भी गिरावट हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ ओले-बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत को ठंड से राहत, जानें मौसम का पूरा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications