Weather Update: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश के साथ होगी बर्फबारी, जानें दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने फिर से करवट ली है। इसके लिए भारतीय मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 से 20 फरवरी तक झमाझम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 19 से 21 फरवरी 2024 के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी की भी संभावना जताई है।

18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की भविष्यवाणी की गई है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। पंजाब में 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओले गिर सकते हैं।
Jammu-Kashmir-Ladakh is likely to get isolated Heavy rainfall/Snowfall on 18 & 19th February, 2024.#jammukashmirWeather #RainAlert@AAI_Official@dgcaindia@railminindia@nhai_official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts@metsrinagar@metcentreleh@jk_sdma pic.twitter.com/IniTovttxr
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 15, 2024
पहाड़ी राज्यों में ऑरेंट अलर्ट जारी
इसके साथ ही पहाड़ी इलाके हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू कश्मीर और लदाख में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए ऑरेंट अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 19 फरवरी 2024 को अलग-अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।#UttarakhandWeather #hailstormAlert@AAI_Official @DGCAIndia @RailMinIndia@NHAI_Official @USDMAUk @moesgoi@DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts@ukcmo @pushkardhami @mcdehradun pic.twitter.com/mGv9uTDhDU
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 15, 2024
साफ रहेगा मौसम
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्का कोहरे लगने की आशंका है।
यह भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश के इन शहरों का बिगड़ने वाला है मौसम, भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications