Weather Update: दिल्ली में 24-27 जनवरी तक बारिश के आसार, उत्तराखंड-हिमाचल में हफ्तेभर होगी बर्फबारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति वाली तेज हवा चलने की संभावना है।

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 से 27 जनवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इस दौरान दो दिन 24-26 जनवरी तक बर्फबारी बहुत तेज होगी। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की से छिटपुट बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में 24-27 जनवरी के दौरान बारिश होने की संभावना है।
शिमला में जाखो चोटी और कुफरी सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 20 जनवरी को बर्फबारी हुई। कुल्लू में जालोरी जोत और रोहतांग दर्रे में 60 और 45 सेंटीमीटर से ज्यादा हिमपात हुआ। मनाली में 11 सेमी, कुफरी में 10 सेमी, चौधर और दोद्रकवार में 25 सेमी हिमपात दर्ज किया गया। इस बीच, शिमला में तापमान 0.41 डिग्री सेल्सियस और कुफरी और चंबा में 0.41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिल्ली में कैसा है रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान कई डिग्री गिर गया। आईएमडी की सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं शुक्रवार के तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस से लगभग चार डिग्री कम है। आईएमडी के हफ्तेभर के मौसम अनुमान के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
आईएमडी ने कहा है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली सहित 24-26 जनवरी के दौरान मैदानी इलाकों में बारिश/आंधी चलने की संभावना है। आईएमडी ने 23 जनवरी को देर रात बूंदाबांदी और 24 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 25 जनवरी को फिर बूंदाबांदी के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications