Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान
weather update: दिल्ली एनसीआर समेत हरियाण, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

weather update today: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शनिवार 27 मई को आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां एक तरफ मौसम सुहाना हो गया। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
इस बीच मौसम विभाग ने हरियाण, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अरब सागर की तरफ से आ रही नमी के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली एनसीआर में आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
बताया कि रविवार को भी तेज हवा के साथ कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका भी जताई है।
Recommended Video

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिनों तक आंधी चलने के साथ-साथ अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना भी जताई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने यूपी, हरियाणा और उत्तर-पूर्व राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रविवार को उत्तर-पूर्वी यूपी में भारी बारिश और अन्य इलाकों में आंधी की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, शनिवार को दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
तो वहीं, बारिश और खराब मौसम के चलते शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ाने का संचालन प्रभावित रहा। उड़ाने प्रभावित होने से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, खराब मौसम के कारण छह उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया था।
वहीं, उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी से पड़े गिर गए और खंभे उखड़ गए। इतना ही नहीं, आकाशीय बिजली गिरने से यूपी में तीन लोगों की जान भी चली गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया था।
पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जबकि पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications