Weather: कोहरे और ठंड से लोग बेहाल, अगले 3 घंटों में इन इलाकों में बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
Weather:ठंड से लोग बेहाल, अगले 3 घंटों में इन इलाकों में बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
Recommended Video
नई दिल्ली। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तर भारत समेत कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर, हिमाचल समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। इससे अगले कुछ दिनों तक कोई निजात नहीं मिलने के संकेत हैं। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिख रहा है। दिल्ली,उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब में सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा।

अगले 3 घंटों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। अगले 3 घंटों में बारिश के आसार हैं। बरेली, पीलीभीत, लखीमपुरखीरा, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, रायबरेली, उन्नाव, राजधानी लखनऊ समेत कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार अगले तीन-चार दिन प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला रहेगा। दरअसल पाकिस्तान व जम्मू कश्मीर के आसपास केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में बदली-बारिश के आसार बन रहे हैं।

ऑरेंज अलर्ट जारी
वहीं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। उत्ताऱंकड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी पड़ा है। यहां सर्दियों के सितम का एक और दौर जल्द देखने को मिल सकता है। दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बारिश का पूर्वानुमान है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रेनें लेट, यातायात प्रभावित
वहीं ठंड और कोहरे का असर यातायात को भी प्रभावित कर रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनें लेट से चल रही है। कई उड़ानें प्रभावित हो रही है। कम दृश्यता की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। वहीं विमान देर से उड़ रहे हैं। सड़कों पर कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार दीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इसमें राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications