Weather Update: अगले 5 दिनों तक नहीं बढ़ेगी देश में गर्मी, मौसम विभाग ने दिया ये बड़ा अपडेट
नई दिल्ली, जून 07: भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी कि देश भर में अगले 5 दिनों के दौरान किसी भी तरह की हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर और विदर्भ के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों में भी अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

टिटलागढ़ रहा सबसे गर्म
मंत्रालय ने बताया कि टिटलागढ़ (ओडिशा) में रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) ऊपर रहा। मंत्रालय ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल और पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) से अधिक रहा।
Recommended Video

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 3 जून को केरल में दस्तक दे चुका है
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 3 जून को केरल में दस्तक दे चुका है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर कर लेने के बाद पूरे पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और गोवा को भी कवर कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अभी मॉनसून की गति धीमी है और ऐसी स्थिति 07 और 08 जून तक बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिर गति पकड़ेगा। आईएमडी ने कहा कि इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मॉनसून को गति मिलेगी और 15 जून तक यह बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को कवर कर लेगा।

आपके राज्य का ऐसा रहेगा हाल
स्काईमेट ने बताया है कि मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, पूर्वी और दक्षिण मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की तथा एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Maharashtra Heat wave: भीषण गर्मी से बचने के लिए सरकार ने जारी की SOP, दिन में 4 घंटे नहीं होगा काम -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications