Weather Update: सूरज की तपिश करने लगी है तंग, कई राज्यों में पारा जा सकता है 37 डिग्री, जानिए दिल्ली का हाल

दक्षिण के राज्यों में आज अधिकतम पारा 37 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में ताप 37 डिग्री के आसपास हो सकता है।

Weather Update:

Weather Update Today: फरवरी के महीने में ही अब लोगों के सूरज की तपिश परेशान करने लग गई है, गर्मी के मौसम से पहले मौसम का ये सख्त रूप लोगों को हैरान-परेशान कर रहा है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट की बात करें तो आज दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क ही रहने वाला है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है, मौसम विभाग ने कहा है दोपहर में धूप निकलेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि दिल्ली में गर्मी बढ़ने से एक बार फिर से यहां पर प्रदूषण बढ़ गया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 295 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 262 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 358 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 289 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -315 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 298 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 259 AQI
weather

चढ़ेगा पारा, बढे़गी गर्मी

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

weather

अधिकतम पारा 37 डिग्री तक जा सकता है

तो वहीं पहाड़ों पर आज भी बारिश के आसार हैं, हिमाचल,उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र ,यूपी, राजस्थान और गुजरात में भी गर्मी देखने को मिलेगी। जबकि दक्षिण के राज्यों में आज अधिकतम पारा 37 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में ताप 37 डिग्री के आसपास हो सकता है तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

आपको बता दें कि हाल ही में आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा था कि पिछले काफी वक्त से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम मुख्य रूप से ड्राई है और इसी कारण अब अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। फिलहाल अभी भी यहां जो अधिकतम तापमान चल रहा है, वो सामान्य से कहीं ज्यादा है और आगे भी ऐसे ही रहने की संभावना बनी हुई है। मालूम हो कि फरवरी के महीने में दिल्ली जिस तरह से आग उगल रही है, उतनी गर्मी पिछले 9 सालों में यहां नहीं देखी गई है। राज्यों में इस तरह का बढ़ता ताप ये संकेत दे रहा है कि इस बार गर्मी का विकराल रूप देखने को मिल सकता है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में चढ़ेगा इतना पारा, और इन राज्यों में होने वाली है बारिश | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+