मौसम का हाल, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना, कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब में मौसम में बदलाव हो सकता है। यहां गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 23 घंटे यानि 20 और 21 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तूफाना, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
वहीं उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जाहिर की गई है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां 20 और 21 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तूफान की संभावना है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है। 20 से 22 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्कि बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक की बात करें तो यहां छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों में देश के मौसम की बात करें तो पश्चिम हिमालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में एक दो इलाकों में भारी बारिश हुई है। जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की बारिश हुई है। अरुणाचल प्रदेश के एक-दो जगहों पर भी बारिश हुई है।
कर्नाटक में भी छिटपुट बारिश के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश देखने को मिली है।
मौसम विभाग की ओर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की गई है। जबकि हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ तूफान की संभावना जाहिर की गई है। पंजाब में भी मौसम विभाग की ओर से गरज के साथ बारिश की संभावना जाहिर की गई है। साथ ही इस बात की संभावना जाहिर की गई है कि अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत में तापमान बढ़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications