Weather: कर्नाटक-तेलंगाना में बिगड़ा मौसम, कई राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए IMD का अपडेट
Weather Update in Hindi: दिल्ली से लेकर कन्या कुमारी तक मौसम का उलटफेर जारी है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। तेलंगाना, कर्नाटक में आज भी येलो अलर्ट जारी है तो वहीं मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और लोगों को सचेत रहने को कहा है।

हैदराबाद में मंडे से ही लगातार बारिश हो रही है जिससे तापमान में कमी आई है लेकिन बारिश होने की वजह से लोगों का आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी मौसम बिगड़ा हुआ है और यहां पर भी कल से लगातार बारिश हो रही है लेकिन बरसात होने की वजह से यहां के तापमान में कमी आई है।
कुछ राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं
तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं इसलिए उसने कई जगहों पर रेन अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि अगले तीन दिन पूर्वोत्तर में जमकर बारिश होगी इसलिए उसने असम, मेघालय , अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल , सिक्किम और गोवा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
तीन दिनों तक मध्यम बारिश होने की आशंका
तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश जबकि बिहार, ओडिशा , एमपी , छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और झारखंड में अगले तीन दिनों तक मध्यम बारिश होने की आशंका है और कहीं-कही बिजली भी चमक सकती है। जबकि दिल्ली में उमस चरम सीमा पर रहेगी और आज भी बस हल्की बूंदा-बादी की उम्मीद है लेकिन अगले दो-तीन दिनों के बाद दिल्ली के मौसम में तब्दीली होगी।
कभी शुष्क तो कभी गीला मौसम
दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान आज क्रमश: 36 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, आईएमडी ने कहा है कि 15 सितंबर तक दिल्ली में मौसम की आंख-मिचौली चलती रहेगी तो वहीं कभी शुष्क तो कभी गीला मौसम होता रहेगा। जबकि महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, मुंबई और नासिक में हल्की बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं राजस्थान में मौसम ड्राई रहेगा और कश्मीर की वादियां एक बार फिर बारिश के कारण परेशान होंगी।












Click it and Unblock the Notifications