Weather Update: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! अगले 3 दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश

बारिश के मौसम में उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। यूपी, बिहार , हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, चार से छह सितंबर के बीच ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। हालांकि दिल्ली, यूपी और आसपास के राज्यों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Weather Update heavy rain in Odisha Andhra Telangana Kerala next 3 days up delhi mp haryana

आईएमडी के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दो और तीन सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी भारत की बात करें तो प. बंगाल, ओडिशा में दो से 6 सितंबर, अंडमान और निकोबार में 2-5 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, महाराष्ट के विदर्भ में 5-6 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 2 और चार से छह सितंबर के बीच भारी बारिश होने की आशंका है। , गोवा में दो सितंबर, मध्य महाराष्ट्र में दो और तीन सितंबर और मराठवाड़ा में चार और पांच सितंबर को भारी बारिश देखने को मिलने वाली है।

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण इंटीरियर कर्नाटक में दो सितंबर, उत्तरी कर्नाटक और रायलसीमा में दो से चार सितंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में दो से छह सितंबर, तेलंगाना में तीन से पांच सितंबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी के साथ, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आने वाले 4 दिनों में भी मौसम सूखा रहेगा और धूप निकलेगी। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है।

वहीं मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 5 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव हो रहा है। 6 से 7 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो सकता है। इससे पूर्वी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है।

वहीं अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने की संभावना है। 4 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। सोमवार से प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+