Heat Wave Updates: आग उगलती गर्मी के बीच IMD ने दी खुशखबरी, बता दिया 'लू' की विदाई का टाइम

Weather & Heat wave update in Hindi: कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण किया हुआ है, मई की शुरुआत में ही कई जगहों पर पारा 45 डिग्री पार कर चुका है।

जिसके कारण कई राज्यों में 'हीटवेव' का अलर्ट जारी किया गया है और कई जगहों पर वक्त से पहले ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कर दी गई है लेकिन बीते दो दिनों से गर्मी के तेवर कुछ जगहों पर थोड़े से नम पड़े हैं।

Heat Wave Updates

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 'अब पूरे देश से हीटवेव गायब होने वाली है।' आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने मीडिया से कहा कि 'अब बहुत जल्द देश से लू खत्म होने वाली है, केवल पश्चिमी राजस्थान और केरल में 'हीटवेव 'का अलर्ट जारी किया गया है।'

हमने एहतियातन येलो अलर्ट जारी किया-IMD

'शुक्रवार को लू केवल पश्चिमी राजस्थान में ही चलेगी, हमने एहतियातन येलो अलर्ट यहां पर जारी किया है लेकिन इसका प्रभाव धीरे-धीरे कम हो जाएगा।'

कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है-मौसम विभाग

उन्होंने कहा कि 'इस वक्त बंगाल की खाड़ी में एक नमी वाला प्रेशर बना हुआ है, जिसके कारण बारिश होने की संभावना कई राज्यों में है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।'

दिल्ली में हल्की बारिश होने की आशंका

राजधानी दिल्ली में कल हल्की बारिश होने की आशंका है तो यहां पर बदली छाई रहेगी। इस दौरान 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी तो वहीं दूसरी ओर अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन जगहों पर भी बरसेंगे बदरा, मौसम होगा सुहाना

तो वहीं अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में भी हल्की बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।

पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं औऱ बिजली चमक सकती है तो वहीं यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, हालांकि ये प्रकोप पहले से कम होगा लेकिन फिर भी लोगों को चिलचिलाने वाली गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+