Weather Update: दिल्ली में आज भी खुशनुमा रहेगा मौसम, यूपी-उत्तराखंड, एमपी में बारिश की संभावना
Weather Update: मानसून की दस्तक के साथ ही दिल्ली सहित तमाम राज्यों का मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली में गर्मी से राहत मिली है। तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों में 8 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है।

इसके साथ ही 6 जुलाई तक जम्मू कश्मीर, गिलगिट, लद्दा, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में तमाम जगहों पर भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के लोगों को बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए। आज पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है, 30-40 किलोमीटर की गति रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी और पूरे दिन मौसम अच्छा रहेगा।
हालांकि मानसून ने भीषण गर्मी से राहत देने का काम जरूर किया है लेकिन उमस ने लोगों की मुश्किल को बढ़ाया है। प्रशासन ने आगाह किया है कि उमस के चलते सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो सकता है, यातायात प्रभावित हो सकता है, लोगों को इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।
वहीं दिल्ली में एयर क्वालिटी की बात करें तो यह गुरुवार को सुबह 9 बजे 78 थी, जोकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार संतोषजनक की श्रेणी में है। 0-51 के बीच हवा को अच्छी गुणवत्ता की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 51-100 के बीच की श्रेणी को संतोषजन माना जाता है। 101-200 तक मॉडरेट, 201-300 तक को खराब, 301-400 तक बहुत खराब, 401-500 को खतरनाक की श्रेणी में रखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications