Weather: सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई ठंड, जानें उत्तर-भारत में कैसा है मौसम

Weather Update: सर्द हवाओं (cold wave) ने राजधानी दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे ही दी। गुनगुनी धूप के साथ दर्द हवाओं ने दोपहर के वक्त भी लोग स्वेटर और जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश ने बाद ठंड में इजाफा हुआ है। इस बीच, आईएमडी ने अगले दो दिनों तक शीत लहर की स्थिति की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

इतना ही नहीं, गुरुवार सुबह धुंध और कोहरा छाए रहने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। जबकि, दोपहर में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 14 से 16 दिसंबर तक धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Weather Update

तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और 6 या 7 डिग्री तक गिर सकता है। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से आई है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।

उत्तरी भारत के लिए मौसम का पूर्वानुमान
कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पश्चिमी विक्षोभ इस समय ऊंची पहाड़ियों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन मैदानी इलाकों पर इसका असर पड़ने की संभावना नहीं है। यह विक्षोभ दो दिनों तक तापमान में और गिरावट को रोक सकता है। 13 से 15 दिसंबर के बीच जब पहाड़ों पर मौसम साफ हो जाएगा, तो सप्ताहांत में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 दिसंबर तक देर शाम और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में भी इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है।

11 दिसंबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार और झारखंड में भी कोहरा छा सकता है। सर्दियों के मौसम के शुरू होने के साथ ही अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इस अवधि के बाद, तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की खबर है। लाहौल-स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगामी मौसम की स्थिति
मौसम विभाग ने 12 दिसंबर से सात दिनों तक लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर जिलों के साथ-साथ कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी को छोड़कर शुष्क स्थिति रहने का अनुमान लगाया है। इस मौसम के आगमन से उत्तरी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत के विभिन्न भागों में ठंड बढ़ गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में कोहरा छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+