Weather Today: क्या आज मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी
Weather News: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। फिलहाल गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 5 दिनों तक अभी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।
उत्तर भारत के कई राज्यों में चल रही लू की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि उत्तर भारत में लू की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली में अगले 5 दिनों तक तापमान 45 डिग्री के पार रहेगा। वहीं, दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं आ रही है।
उधर, मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, उत्तरी राज्यों में मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। मौसम की ताजा जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।
LIVE Feed


Click it and Unblock the Notifications
