Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 02 जून। एक बार फिर से दिल्ली के मौसम में बड़ा फेरबदल होने वाला है, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज से लेकर अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के आसार हैं। उसके मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के अलग अलग हिस्सों में हल्की तीव्रता के साथ बारिश होने की संभावना है। यही नहीं दिल्ली/एनसीआर और आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।
Recommended Video

दिल्ली में भयंकर आंधी-तूफान आया था
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही दिल्ली में भयंकर आंधी-तूफान आया था जिसके कारण काफी तबाही मची थी। इसलिए इस बार मौसन विभाग ने पहले से ही चेतावनी जारी की हुई है।

जमकर बारिश होने के आसार
आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत में भारी बारिश होने की आशंका है, उसने ये भी कहा है कि दिल्ली में एक हफ्ते तक लू नहीं चलने वाली है और आज से लेकर अगले दो दिनों तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में जमकर बारिश होने के आसार है।

हिमाचल और कश्मीर में भी जमकर मेघ बरसेंगे
तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में भी जमकर मेघ बरसेंगे और मानसून की सक्रियता के कारण दक्षिण भारत में भी बारिश होने के आसार हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी जमकर बारिश होने की आशंका है तो वहीं असम, सिक्किम और गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान-गुजरात में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर,केरल, लक्षद्वीप,कर्नाटक ,सिक्किम,ओडिशा, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश , जबकि दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं तो वहीं राजस्थान-गुजरात में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications