Weather Report: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप, जानिए आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को मौसम खूबसूरत रहा। हालांकि बारिश के चलते तापमान एक बार फिर गिरा और 11.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम में गर्माहट देखने को मिल सकती है। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि आज दिनभर मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। लोगों को गर्मी महसूस हो सकती है। एनसीआर में शुक्रवार को कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। साथ ही लोगों के स्वेटर भी उतरते दिखेंगे।

Weather Report: sunny in delhi ncr, know the weather conditions

गौरतलब है कि दिल्ली में ठंड अब जाती दिख रही है। हालांकि बारिश को चलते बार बार मौसम ठंडा होने की स्थिति बन रही है। बता दें कि गुरुवार को कुछ जगह पर बारिश के साथ हल्के ओले भी गिरे थे। दिल्ली एनीसीआर का मौसम लगातार बदल रहा है। दोपहर में गर्मीऔर रात में हल्की सर्दी महसूस हो रही है। बीच बीच में हुई बारिश के चलते प्रदूषण से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत मिली है।

इस बार ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं ओलों ने दिल्ली के लोगों को चौंकाया। ओलों से सड़कों पर किसी पहाड़ी इलाके से कम नजारा नहीं था। लोग सड़कों पर निकलकर तस्वीरें खींचने लगे।

यह भी पढ़ें- लगातार करवट बदल रहा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, आज गिर सकते हैं बारिश के साथ ओले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+