लगातार करवट बदल रहा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, आज गिर सकते हैं बारिश के साथ ओले
नई दिल्ली। ठंड के जाने के साथ ही दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार अभी बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तेज हवा के साथ ओले गिरने की संभावना भी है। इसके साथ ही एनसीआर के शहरों फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे लेकिन दोपहर होते होते वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर काफी कम हो गया जिसके चलते बारिश नहीं हुई।

गौरतलब है कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम यानी 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 49 से 91 फीसदी दर्ज किया गया। गुरुवार को मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना कम ही है। हालांकि राजधानी के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं
उम्मीद की जा रही है कि 21 मार्च यानी होली पर बारिश हो सकती है।
इस साल ठंड का बात करें तो दिल्ली में ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अचानक दिल्ली में काफी मात्रा में गिरे ओलों ने लोगों को चौंका दिया। सड़कें ओलों से सफेद हो गई थीं। नजारा किसी पहाड़ी इलाके सा था और लोग गाड़ियों से निकलकर तस्वीरें खींचने लगे थे। इसके अलावा शहर में रैन बसेरों ने बेघरों को ठंड की अति से बचाया।
यह भी पढ़ें- बिगड़ सकता है आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम, बारिश के आसार












Click it and Unblock the Notifications