Weather Report: दिल्ली-उत्तराखंड में धूल का तूफान, राजस्थान में पारा 50 के पार

मई का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों कारण लोगों को घर से निकलने में आफत आ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 40-45 डिग्री से भी पार पहुंच गया है।

Weather

नई दिल्ली। मई का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों कारण लोगों को घर से निकलने में आफत आ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 40-45 डिग्री से भी पार पहुंच गया है। राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। दिल्ली में बुधवार को मौसम काफी खराब रहा। बुधवार शाम को पूरे दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ धूल के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि इस साल गर्मी पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि दिन में घर से निकलने में आफत आ रही है। दिन में आसमान से शोले बरस रहे हैं, तो रातें भी उतनी ही गर्म हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में गर्मी ने सबसे ज्यादा जीना मुहाल किया हुआ है। राजस्थन में ही गर्मी ने अभी से रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। जयपुर में 45 डिग्री तापमान के साथ गर्मी ने पिछले सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आग उबल रहा आसमान

आग उबल रहा आसमान

वहीं बीकानेर में तापमान ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं जैसलमेर में तो जैसे गर्मी इस बार सारे ही रिकॉर्ड तोड़ देगी। मई की शुरुआत में ही जैसलेमेर में तापमान 50 डिग्री मापा गया, और अभी गर्मी के महीने कई बाकी हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में भी आसमान आग उगल रहा है। नागपुर में 46 डिग्री तापमान ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मध्य प्रदेश के शहरों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। वहीं बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां भी तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी से इतनी जल्दी राहत नहीं मिलने वाली है।

इन कुछ राज्यों में आ सकती है बारिश

इन कुछ राज्यों में आ सकती है बारिश

हालांकि आने वाले दो दिनों में बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 2-3 मई को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में मौसम ने करवट लेनी शुरू भी कर दी है। बुधवार को प्रदेश में आंधी-तूफान देखने को मिला, जिसके बाद बारीश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। बारीश से प्रदेश में न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दो दिन के लिए मिलेगी लोगों को राहत

दो दिन के लिए मिलेगी लोगों को राहत

वहीं हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बदल गया है। राज्य में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और सुहावनी हवा भी चल रही है। बुधवार को हिसार का तापमान 38 डिग्री हो गया जो दो दिन पहले 40 डिग्री सेल्सिय था। वहीं कई अन्य शहरों में भी बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत जरूर मिलेगी, लेकिन दो दिन बाद गर्मी का प्रकोप फिर शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+