Pics: दिल्ली-एमपी-यूपी में हो सकती है बारिश
नई दिल्ली| दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने व कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल रहेंगे। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।
आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में बारिश का दौर जारी, तापमान गिरा
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह आसमान साफ रहा। लेकिन मौसम विभाग के हिसाब से दिन में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में दिन में बारिश के आसार
नई दिल्ली| दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने व कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

बिहार में हल्के बादल छाए
पटना| पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं तथा मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हालांकि बारिश की संभावना से इंकार किया है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मप्र में बारिश, ओलावृष्टि की आशंका
भोपाल| भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। हवाओं में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के बीच बारिश और ओले पड़ने की संभावना जताई है। राज्य में बाकी दिनों की अपेक्षा सोमवार सुबह ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रही। हवाओं में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के ज्यादातर स्थानों और लद्दाख क्षेत्र के कुछ स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी होगी।












Click it and Unblock the Notifications