Weather Updates: कई राज्यों में बरसेंगे मेघ, कश्मीर में भूस्खलन के चलते National Highway बाधित

नई दिल्ली, 28 फरवरी। उत्तर भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि सर्दी का प्रकोप काफी कम हो गया है लेकिन फिर भी कई राज्यों में हो रही बेमौसम बरसात की वजह से लोग परेशान हैं क्योंकि बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसकी वजह ले उसने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है, इन जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Update: कई राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें कहां-कहां होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे

    दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे

    तो वहीं आज दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजधानी में अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    पश्चिमी विक्षोभ

    मौसम में ये परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के चलते बना हुआ है। हालांकि आज के बाद से एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा और पारा चढ़ेगा। लेकिन बारिश के चलते तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को ठंड का अनुभव होगा।

    पूर्वोत्तर में भी बारिश होने के पूरे आसार

    पूर्वोत्तर में भी बारिश होने के पूरे आसार

    मौसम विभाग का कहना है कि साउथ-ईस्ट में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रेशर बना हुआ है, इसी वजह से राज्यों में बारिश के आसार हैं। तो वहीं पूर्वोत्तर में भी बारिश होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। असम, सिक्किम और मिजोरम में भी मेघ बरसने की आशंका है हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की आशंका है और इसी वजह से यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।

    भूस्खलन के चलते National Highway बाधित

    भूस्खलन के चलते National Highway बाधित

    कश्मीर में उधमपुर के समरोली के पास देवाल में कल भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है इसलिए यातायात पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि जब तक निकासी का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा न करें।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 127 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 104 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 112 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-181 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार - 115 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 122 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 121 AQI⁠ खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+