Delhi-NCR समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश की आशंका, रहें सावधान

नई दिल्ली। आने वाले दो दिनों के अंदर मौसम का मिजाज बदल सकता है, एजेंसी स्काइमेट (skymet weather) ने अगले दो दिनों में Delhi-NCR समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश की आशंका जताई है, एजेंसी के मुताबिक 10 मई से दिल्ली-एनसीआर समेत, महाराष्ट्र, असम, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है, इससे संबंधित इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi-NCR समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश की आशंका

इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए 'येलो वार्निंग' जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 मई को तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई थी, विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश के समतल व कम पहाड़ी क्षेत्रों में ओले गिरने के साथ, तेज बारिश और आंधी चलने का अनुमान है। हिमाचल में लगातार तीन दिन (10 मई से 13 मई) तक बारिश होने का अनुमान है, हिमाचल के बिगड़े मौसम का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा, जिसके बाद दिल्ली और एनसीआर में भी तेज हवाएं चलने और बारिश होने की आशंका हैं।

इन जगहों पर चलेगी 'लू' और यहां आएगी 'आंधी'

तो वहीं कर्नाटक , केरल, महाराष्ट्र और विदर्भ में भी मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी की उम्मीद है। हालांकि उत्तर और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। कलबुर्गी में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेशभर में उच्चतम स्तर पर था।भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं तो शाम तक कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।


मॉनसून सामान्य के करीब रहेगा

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस साल मॉनसून सामान्य के करीब रहेगा। IMD (मौसम विभाग) ने अलनीनो को लेकर दुनिया भर की एजेंसियों की आशंकाओं को खारिज कर दिया है, उसने कहा है कि मॉनसून सीजन में देश में लंबी अवधि के औसत की 96 फीसदी बारिश संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+