Weather Today: अब बढ़ेगी गर्मी, बारिश के आसार नहीं, पढ़ें दिल्ली सहित उत्तर भारत का मौसम अपडेट
Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते दिल्ली सहित उत्तर भारत के मौसम में अचानक बदलाव आ गया। हल्की सी ठंड महसूस हो रही है। हालांकि 1 से 3 मार्च तक हुई बारिश का असर अभी मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन अब गर्मी दस्तक देने वाली है। ऐसे में जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?
बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर अब खत्म होने जा रहा है। हालांकि दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में 6 मार्च को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

IMD के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अब गुलाबी ठंड आखिरी दौर में है। इसके बाद बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। दिल्ली एनसीआर में इस पूरे हफ्ते देश की बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में 7 मार्च के बाद तापमान में भी उछाल आना शुरू हो जाएगा। यानी की गर्मी सताने वाली है।
बारिश का दौर खत्म, गर्मी की तैयारी शुरू
स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में लगातार एक से तीन मार्च तक देखी गई बारिश अब खत्म होने जा रही है। ऐसे में इस हफ्ते से बारिश की संभावना लगभग खत्म है। हालांकि एक दो दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
वहीं गर्मी की बात करें तो अब इस हफ्ते तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में अगले 3 से 4 दिन हवाएं चल सकती हैं। 6 मार्च को हल्के बादल देखने को मिलेंगे। धूप थोड़ी कम रहेगी। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं 7 से 10 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications