दिल्ली NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से गिर सकता है तापमान
नई दिल्ली। मई का महीना आने के बाद से उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत का तापमान 40 डिग्री के पार ही चल रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलेगी। इसके अलावा बूंदाबांदी होने की संभावना है। खबर है कि 13 मई 15 मई तक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

वायु प्रदूषण में शुक्रवार को हल्की गिरावट देखने को मिली है। एयर क्वालिटी और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) का कहना है कि धूलभरी आंधी के चलते पश्चिमी भारत में एयर क्वालिटी गंभीर स्थिती में आ गई है। शुक्रवार को यहां एयरक्वालिटी इंडेक्स 372 दर्ज हुआ जिसे काफी खराब माना जाएगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में फिर गिरा पारा, बारिश के साथ मौसम ने बदला मिजाज
गुरुवार को भी दिल्ली का तापमान राजधानी वासियों के लिए बड़ी मुसीबत था। यहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। 12 मई को तापमान में गिरावट के साथ लोगों को राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications