Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली एनसीआर में फिर गिरा पारा, बारिश के साथ मौसम ने बदला मिजाज

नई दिल्ली। दिल्ली एसीआर में अभी लोगों को ठंड का कम होने का अहसास होना शुरू ही हुआ था कि मौसम ने एक बार फिर से अपना मिजाज बदल लिया है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इससे स्कूल और दफ्तर जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि मौसम में इस बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 जबकि न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को भी ठंडी हवा के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Temperature falls in delhi ncr, weather changes with rain

बताते चले कि शुक्रवार को सुबह शाम की ठिठुरन के बावजूद दिन भर धूप खिली रही और हल्की गर्माहट का अहसास बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री था जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा।
जानकारी है कि रविवार को तापमान 21 डिग्री रहेगा। गौरतलब है कि इस साल ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। मार्च की इतनी ठंडी शुरुआत इससे पहले साल 2014 में हुई थी। उस समय 1 मार्च को तापमान 21 डिग्री पर आ गया था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो 2009 से अब तक तापमान मार्च में 9 डिग्री से नीचे ही गया है।

इस बार की हाड़ कंपाने वाली ठंड में दिल्ली एनसीआर में जो अनोखा हुआ वो थी हद से ज्यादा ओलावृष्टी। अचानक ओलों से दिल्ली एनसीआर की सड़कें सफेद हो जाने पर लोग चौंक गए थे। वे गाड़ियों से बाहर निकलकर तस्वीरें लेने लगे। नजारा किसी पहाड़ी इलाके जैसा था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में ठंड से राहत नहीं, शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+