Weather Updates: हरियाणा के 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

Weather Updates LIVE: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बूंदाबादी संभव है तो वहीं एमपी, बिहार, यूपी, एमपी और झारखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है

तो वहीं गुजरात, बंगाल और पूर्वोत्तर में भी जमकर बारिश हो सकती है, पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Weather Updates LIVE

LIVE Feed
Aug 22, 2024, 6:22 PM IST

UP में दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले दो दिन गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों में बादल झूम कर बरसने वाले हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही 23 और 24 को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।
Aug 22, 2024, 4:01 PM IST

बारिश से हुए नुकसान का CM धामी ने लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी गढ़वाल जिले की घनसाली तहसील के घुत्तु, पंज्या और देवलिंग क्षेत्रों में बादल फटने और भारी बारिश से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।
Aug 22, 2024, 2:44 PM IST

हरियाणा के 7 जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा के सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
Aug 22, 2024, 1:46 PM IST

प्रयागराज में कई जगहों पर पानी भर गया है

लगातार बारिश के बाद प्रयागराज में कई जगहों पर पानी भर गया है, यूपी के कई जिलों में हाई अलर्ट है।
Aug 22, 2024, 1:07 PM IST

IMD ने बिहार में 25 अगस्त तक जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में 25 अगस्त तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 24 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावरी जारी कर दी है। IMD के मुताबिक, पटना, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर,रोहतास, भोजपुर, बक्सर, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भारी बारिश की संभावना है।
Aug 22, 2024, 12:24 PM IST

भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका

उत्तराखंड, सिक्किम, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है।
Aug 22, 2024, 12:23 PM IST

तामिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में बारिश का रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के दक्षिणी भाग, केरल, दक्षिणी तामिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में बारिश का रेड अलर्ट जारी है।
Aug 22, 2024, 10:30 AM IST

MP Weather: मुरैना छिंदवाड़ा बालाघाट में भारी बारिश

MP Weather: मुरैना छिंदवाड़ा बालाघाट में भारी बारिश, भोपाल, इंदौर के लिए ऑरेंज अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Aug 22, 2024, 8:38 AM IST

पूर्वोत्तर में भी जमकर बारिश हो सकती है

आज गुजरात, बंगाल और पूर्वोत्तर में भी जमकर बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+