MP Weather: मुरैना छिंदवाड़ा बालाघाट में भारी बारिश, भोपाल, इंदौर के लिए ऑरेंज अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर शुरू है। इस समय मध्य प्रदेश में दो वेदर सिस्टम सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है।

प्रदेश में कई जगहों पर भीषण बारिश का दौर तो कई जगहों पर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से एक राहत भरी खबर सामने आई है। जिसमें मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

MP Weather

जानकारी अनुसार मानसून ट्रंप का साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। बुधवार को उज्जैन, इंदौर समेत 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश देखने को मिल रही है।

Recommended Video

    MP Weather: मुरैना छिंदवाड़ा बालाघाट में भारी बारिश, भोपाल, इंदौर के लिए ऑरेंज अलर्ट

    इन दिनों में होगी तेज बारिश
    मौसम विभाग की तरफ से नीमच, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, विदिशा, भोपाल, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पाढुंर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, नरसिंहपुर, पन्ना, कटनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति देखने को मिल सकती है।

    प्रदेश के इन 12 जिलों में यलो अलर्ट
    भोपाल,शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीचम, गुना, उज्जैन, हरदा, इंदौर, रतलाम, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, अनूपपुर और उमरिया में आईएमडी ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिन बाद स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा। जिससे पूरे प्रदेश में 22 और 23 अगस्त को झमाझम बारिश होगी। इस दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश के मुकाबले पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार है।

    अब तक कहां कितनी हुई बारिश
    मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 9 घंटे के अंदर टीकमगढ़ में सवा दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। धार में पौने दो इंच बारिश हुई। नौगांव में पौन इंच पानी गिरा है। रतलाम, शिवपुरी, गुना, इंदौर, पचमढ़ी, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया और बालाघाट जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+