Weather Updates: बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates LIVE: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बरसात हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, एमपी, बिहार, यूपी, एमपी और झारखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

Weather Updates LIVE

हिमाचल और उत्तराखंड में पहले से ही येलो अलर्ट जारी है को वहीं गुजरात, बंगाल और पूर्वोत्तर में भी जमकर बारिश हो सकती है। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

यह पढ़ें: Delhi Rains: दिल्ली में मौसम फिर मारेगा पलटी? IMD ने दिया चौंकाने वाला अपडेट

LIVE Feed
Aug 12, 2024, 6:03 PM IST

भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Aug 12, 2024, 5:45 PM IST

राजस्थान में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

पूर्वी राजस्थान के जयपुर संभाग, भरतपुर, कोटा संभाग के कई ज़िलों में अगले 2-3 दिन भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। 200 एमएम से भी ज्यादा बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है: राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर
Aug 12, 2024, 4:03 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो एम्स से है।
Aug 12, 2024, 2:25 PM IST

सीतापुर शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

सीतापुर (यूपी): शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
Aug 12, 2024, 1:18 PM IST

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी,दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया।
Aug 12, 2024, 11:50 AM IST

बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ

करौली, राजस्थान: बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ।
Aug 12, 2024, 9:56 AM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर से भारी बारिश हुई है

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर से भारी बारिश हुई है, जिसने आम-जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
Aug 12, 2024, 8:44 AM IST

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, राजस्थान और केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
Aug 12, 2024, 8:43 AM IST

आज दिल्ली में तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने की आशंका हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+