Weather: यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, 23 सितंबर। देश की राजधानी दिल्ली-NCR और हरियाणा में बीते 24 घंटों से मौसम बिगड़ा हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में अगले 24 घंटों के अंदर कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी ने यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Recommended Video

    Weather Today: Delhi-UP में आज भी Rain ढाएगी कहर, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी | *News
    उत्तराखंड में Orange Alert

    उत्तराखंड में Orange Alert

    विभाग के मुताबिक 23 से लेकर 26 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी कड़क सकती है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं 23 से लेकर 25 सितंबर तक पश्चिमी यूपी और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है।

    हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

    हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

    हिमाचल में तो दो दिन पहले ही बर्फबारी हुई थी। यहां पहले से ही पांच दिनों का येलो अलर्ट जारी है। फिलहाल मौसम विभाग ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त जरूर मौसम का हाल जान लें। तो वहीं 23 और 24 तारीख को हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश होने के आसार हैं।

     नार्थ-वेस्ट एमपी पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    नार्थ-वेस्ट एमपी पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    मौसम विभाग के मुताबिक नार्थ-वेस्ट एमपी पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दिल्ली और अन्य प्रदेशों में बारिश हो रही है। फिलहाल विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

    हल्की बारिश होने की आशंका

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय , अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है, जबकि पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने की आशंका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+