IMD Updates: देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, यूपी में Orange Alert, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 05 सितंबर। देश के कई राज्यों में मौसम का उलट-फेर जारी है। कई प्रदेशों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर समेत दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश की बात कही है, उसका कहना है कि देश में इस वक्त तीन चक्रवती सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी के मुताबिक आज हिमाचल के नौ जिलों में आंधी-पानी की आशंका है इसलिए यहां पर यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। तो वहीं उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी आज बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर भी चेतावनी जारी की है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी भारी बारिश का अनुमान
जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी भारी बारिश का अनुमान है, तमिलनाडु, केरल, माहे , कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। कर्नाटक में तो कल से ही भारी बारिश हो रही है, जिसने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आईएमडी ने आज भी यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उमस का वातावरण
तो वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में भी वर्षा होने की बात कही है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां उमस का वातावरण बना रहेगा, आज और कल बादल छाए रहेंगे और दिल्ली का अधिकतम पारा 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

भारी बारिश की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल-कश्मीर में भारी बारिश तो वहीं कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, , उत्तराखंड, असम , सिक्किम में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, जबकि दिल्ली में मौसम के शुष्क रहने का अंदेशा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications