Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, उमस की गिरफ्त में दिल्ली, सुकमा में सबरी उफान पर
नई दिल्ली, 09 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली एक बार फिर से उमस और गर्मी की चपेट में हैं। सोमवार को फिर से यहां पर मौसम ने पलटी मारी है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में अब भारी बारिश 15 अगस्त के बाद देखने को मिलेगी, हालांकि बीच-बीच मे हल्की बूंदा-बादी संभव है । दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रह सकता है तो वहां आज बादल छाए रहने का भी अनुमान है।

भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा
जहां राजधानी का ये हाल है वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों के कई जिले तो भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में भी आ सकते हैं, उसने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

बिहार भी भारी बारिश की गिरफ्त में
तो वहीं बिहार भी भारी बारिश की गिरफ्त में है, कोसी, कमला बलान, बागमती, महानंदा और परमान में नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है इसलिए बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बाढ़ के भी आने की चेतावनी जारी हुई हैं। इन नदियों के आस-पास बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।

सबरी नदी उफान पर
तो वहीं छत्तीसगढ़ के कई इलाके भारी बारिश के कारण काफी परेशान है। सुकमा जिले और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से सबरी नदी उफान पर आ गई है। विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश होने की आशंका
तो वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में आज भारी बारिश का अनुमान है इसलिए यहां पर पहले से ही Orange अलर्ट जारी है तो वहीं महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से यहां पर चेतावनी जारी की गई है। जबकि गुजरात, यूपी ,उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू- कश्मीर में भी भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल ,लक्षद्वीप , आंध्र प्रदेश और बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान है और इस वजह से लोगों को यहां पर अलर्ट रहने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications