Weather Update Live: दिल्ली में भारी जलजमाव, शनिवार को 11 मिमी बारिश दर्ज

Weather Forcast Updates Live Updates: मानसूनी बारिश ने दिल्ली से लेकर हिमाचल तक में आतंक फैलाया हुआ है। दिल्ली में यमुना का पानी निचले इलाकों में जा पहुंचा है। जिसकी वजह से लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। तो वहीं हिमाचल में भारी बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है, यहां, मंडी, ऊना और शिमला में बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है तो वहीं अब तक 91 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि उत्तराखंड में आज भी अलर्ट जारी है। मौसम खराब होने के कारण इस वक्त चार धाम यात्रा को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Weather Update Live News

LIVE Feed
Jul 17, 2023, 6:28 PM IST

लोकसभा चुनाव बैठक के एजेंडे में

बेंगलुरू में विपक्ष की बैठक के एजेंडे में साल 2024 को लोकसभा चुनाव का रोडमैप है। जिस पर मीटिंग में शामल तमाम दलों के नेता मंथन करेंगे। बैठक की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के साथ बैठक शुरू होगी।
Jul 17, 2023, 6:04 PM IST

लोकसभा चुनाव बैठक के एजेंडे में

बेंगलुरू में विपक्ष की बैठक के एजेंडे में साल 2024 को लोकसभा चुनाव का रोडमैप है। जिस पर मीटिंग में शामल तमाम दलों के नेता मंथन करेंगे। बैठक की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के साथ बैठक शुरू होगी।
Jul 16, 2023, 4:47 AM IST

ITO में भारी जलभराव

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वीडियो ITO से है।
Jul 16, 2023, 4:25 AM IST

पानी-पानी दिल्ली

दिल्ली में यमुना नदी के उफान के बाद सड़कें पानी से भरी हुई है। वीडियो सुप्रीम कोर्ट के पास मथुरा रोड की है।
Jul 16, 2023, 4:23 AM IST

प्रगति मैदान के पास बचाव अभियान

दिल्ली: यमुना नदी में उफान जारी रहने के कारण एनडीआरएफ की टीमें प्रगति मैदान के पास निचले इलाकों में बचाव अभियान चला रही हैं।
Jul 16, 2023, 12:30 AM IST

दिल्ली में 11 मिमी बारिश

दिल्ली में पिछले 3 घंटों के दौरान लगभग 11 मिमी बारिश हुई: IMD
Jul 16, 2023, 12:30 AM IST

दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम ने लिया बाढ़ का अपडेट

दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप राज्यपाल वीके सक्सेना से यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने को लेकर बात की: सोर्स
Jul 15, 2023, 10:27 PM IST

दिल्ली में राजघाट पर भारी जलजमाव

युमना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद किसान घाट और राजघाट पर भीषण जलजमाव देखा गया।
Jul 15, 2023, 10:26 PM IST

दिल्ली में तीन घंटे के भीतर 11मिमी बारिश

दिल्ली में शनिवार कई क्षेत्रों में बारिश हुई। पिछले तीन घंटे के भीतर यहां 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Jul 15, 2023, 10:22 PM IST

कुल्लू में मिले 16 शव

हमने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 16 शव बरामद किए और श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान आठ शव बरामद किए गए। कुल 24 शव बरामद किए गए हैं। हमने कुल्लू में विभिन्न स्थानों से 208 विदेशी नागरिकों को बचाया गया। विशेष टीमों को कम कनेक्टिविटी वाले स्थलों पर तैनात किया गया है: साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक, कुल्लू
Jul 15, 2023, 10:19 PM IST

प्रशासन पूरी स्ट्रेंथ से कर रहा काम: सौरभ भारद्वाज

प्रशासन जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की सभी समस्याओं से निपटने के लिए अपने स्तर कोशिश की जा रही है। हम उन्हें चिकित्सा सुविधाओं के साथ सभी आवश्यक मदद कर रहे हैं: मंत्री सौरभ भारद्वाज
Jul 15, 2023, 10:16 PM IST

आईटीओ क्षेत्र में भारी जलजमाव

दिल्ली में भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में गंभीर जल जमाव देखा गया। वीडियो आईटीओ क्षेत्र में भारी जलजमाव का है।
Jul 15, 2023, 9:04 PM IST

तिलक ब्रिज के नीचे पानी भरा

तिलक ब्रिज के नीचे जलभराव के कारण दिल्ली गेट से इंडिया गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है। कृपया खिंचाव से बचें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
Jul 15, 2023, 9:02 PM IST

अपोलो, जसोला मेट्रो स्टेशन के सामने जलजमाव

दिल्ली में अपोलो, जसोला मेट्रो स्टेशन के सामने जलभराव के कारण बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग में मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है। सरिता विहार फ्लाईओवर के पास यातायात धीमा हो गया है। यात्रियों को इस रूट से ना जाने की सलाह दी जाती है: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
Jul 15, 2023, 7:09 PM IST

उधमपुर में दो लोगों का सफल रेस्क्यू

उधमपुर के सिमरोली इलाके में अचानक आई बाढ़ में दो लोग फंस गए थे। उन्हें बचाने लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू सफल रहा।
Jul 15, 2023, 7:04 PM IST

दिल्ली के कुछ हिस्सों में फिर बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। राजघाट पर बारिश का ताजा वीडियो सामने आया है।
Jul 15, 2023, 5:15 PM IST

तीन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की मांग

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एलजी को पत्र लिखकर डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग रेगुलेटर की मरम्मत के लिए रात में एनडीआरएफ और आर्मी इंजीनियर्स रेजिमेंट को बुलाने के दो मंत्रियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर तीन नौकरशाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Jul 15, 2023, 5:05 PM IST

दिल्ली में पुनर्वास कार्यों के लिए आदेश जारी

दिल्ली में बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव नरेश कुमार ने बचावराहत और पुनर्वास कार्यों के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किया है। आदेश सभी 11 जिलों और 33 उपमंडलों के लिए है।
Jul 15, 2023, 5:00 PM IST

पहले बांध को रिस्टोर करने में लगे 8 से 9 घंटे: कर्नल तेजिंदर सिंह

मेरी टीम और मैं यहां आए और प्रारंभिक मूल्यांकन किया और अपने संसाधनों का इस्तेमाल किया। स्थिति का विश्लेषण करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि एक बांध की आवश्यकता है। हमने अपने संसाधन जुटाए और निर्माण शुरू किया शुरुआती बांध में लगभग 8-9 घंटे लगे: भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स कर्नल तेजिंदर सिंह
Jul 15, 2023, 3:24 PM IST

यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। बाढ़ के कारण लाल किला और कश्मीरी गेट का इलाका भी प्रभावित है।
Jul 15, 2023, 2:26 PM IST

एलजी ने किया निरीक्षण

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजघाट के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
Jul 15, 2023, 1:47 PM IST

कितना है यमुना का जलस्तर

दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.38 मीटर दर्ज़ किया गया।
Jul 15, 2023, 1:46 PM IST

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप सिंह शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
Jul 15, 2023, 1:46 PM IST

सीएम केजरीवाल करेंगे बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर आज शाम अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई।
Jul 15, 2023, 12:41 PM IST

बद्रीनाथ हाईवे बंद

बद्रीनाथ हाईवे भी चमोली में बंद है। उस पर मलबा आ गया था।
Jul 15, 2023, 12:41 PM IST

यमुनोत्री हाईवे बंद

मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।
Jul 15, 2023, 12:40 PM IST
उत्तराखंड

धारचूला का रास्ता बंद

धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर बोल्डर गिरा, जिससे रास्ता बंद है।
Jul 15, 2023, 12:38 PM IST

ओडिशा में भी बारिश का कहर

ओडिशा में हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। वीडियो लिंगराज मंदिर के पास रथ रोड से है।
Jul 15, 2023, 11:41 AM IST

राजघाट पर अभी भी पानी भरा हुआ है।
Jul 15, 2023, 11:41 AM IST

सेना ने संभाला मोर्चा

यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सेना के जवान यमुना बैराज, ITO पर गाद निकालने का काम कर रहे हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+