Weather: दिल्ली वाले गर्मी के लिए हो जाए तैयार! बदलने वाला है मौसम, जानिए देशभर का क्या है हाल?
Weather Forecast Today: देशभर में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने वाली है। दिल्ली वालों को भी उमस और गर्मी भी दिनों के लिए तैयार हो जाना चाहिए क्योंकि राजधानी में अब अगले छह से सात दिनों में तापमान बढ़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की भी संभावना है।
दिल्ली में आज रविवार को मौसम को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। मुंबई में 11 मार्च तक लू चलने की संभावना है, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में धुंधली धूप देखने को मिल सकती है। हैदराबाद में धुंध छाई रहेगी।

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से इन इलाकों में होगी आज बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ भी आज 9 मार्च से एक्टिव हो गया है। जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। शिमला में नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 9 से 14 मार्च तक छिटपुट से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होगी। 10 मार्च को गरज के साथ बारिश और भारी वर्षा की भी उम्मीद है।
आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार और केरल में भी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications