Weather Forecast: पूर्वोत्तर में बारिश, घाटी में बर्फबारी, यूपी- बिहार में ओलावृष्टि का अलर्ट, कैसा रहेगा मौसम
पूर्वोत्तर में पश्चिमी विक्षोभ का पूरा असर देखा जा रहा है। भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दो दिनों में भारी बारिश का संभावना व्यक्त की गई है। वहीं प्रायद्वीपीय क्षेत्रों और मध्य भारत में कई स्थानों पर हीटवेव का पूर्वानुमान है।
आईएमडी की एक बयान में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और निचले क्षोभमंडल स्तर पर मौजूद है। इसके अलावा एक ट्रफ दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मध्य प्रदेश तक तक फैला है।

वहीं पिछले 48 घंटों की बात करें तो राजस्थान के भिवाड़ी में जोरदार बारिश के साथ 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई है। पूर्वी और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने तेजी से करवट ली। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश के साथ ओले गिरने का पूर्वानुमान जारी किया गया।
वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 30 मार्च - 1 अप्रैल 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत में 31 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
IMD के बड़े अपडेट्स
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 और 31 मार्च, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च, 2024 को अलग-अलग स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा / बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) तथा 1 अप्रैल, 2024 को भारी वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है।
- असम और मेघालय में 30 मार्च और 1 अप्रैल, 2024 को भारी वर्षा (64.5-115.5 मिमी) और 31 मार्च, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
- मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 30 मार्च - 1 अप्रैल 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर की संभावना है।
- हिमाचल प्रदेश में 30 मार्च, 2024 को अलग अलग स्थानों में भारी वर्षा / बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है।
- जम्मू- -कश्मीर - लद्दाख में 30 मार्च, 2024 को अलग अलग स्थानों में भारी वर्षा / बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में 30 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तराखंड में 30 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications