Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Forecast: गुजरात, महाराष्ट्र के साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिए बड़े अपडेट्स

Weather Forecast: महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा मौसम विभाग ने राजस्थान में भी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों समेत लद्दाख, गिलिट बारिस्तान तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। तेज बारिश की संभावनाओं के बीच मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। आईएमडी ने गुजरात के विदर्भ भारी बारिश के चलते गुरुवार की रात तीन घंटे लिए नाउकॉस्ट भी जारी किया।

पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। गुजरात में महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुंबई के कई इलाकें बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाली कई फ्लाइट्स डायवर्ट की गई हैं। जबकि एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स कैंसिल की जा चुकी हैं।

Weather Forecast mumbai Gujarat

मुंबई में तेज बारिश के चलते एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइस जेट की ओर से यात्रियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इंडिगो एयरलाइंस का कहना है कि लगातार भारी बारिश के कारण उड़ानों का परिचालन बाधित हो रहा है। उड़ानों में देरी हो रही है। इसको लेकर यात्रियों को निर्देश भी दिये जा रहे हैं। स्पाइसजेट ने भी उड़ानों में बाधाओं को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर सभी आने जाने वाली उड़ानें खराब मौसम के कारण प्रभावित हो सकती हैं।

आईएमडी की ओर जारी 5 बड़े अपडेट

राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, शेष महाराष्ट्र, शेष गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, (4/5) में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

रात में मध्य महाराष्ट्र कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।जहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई उनमें महाबलेश्वर, लोनावाला, लवासा, माथेरान, लावले, चिंचवड़, तालेगांव, पाषाण, पुणे शामिल हैं।

आईएमडी ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 26 जुलाई यानी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विदर्भ में 3 घंटों के लिए नाउकॉस्ट जारी

  • आईएमडी ने गुजरात के विदर्भ भारी बारिश के चलते गुरुवार की रात तीन घंटे लिए नाउकॉस्ट जारी किया। जिसके मुताबित आईएमडी ने कई अहम सजेशन दिए...
  • निवासियों को निम्नलिखित क्षेत्रों में हल्की आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है।
  • निवासियों को निम्नलिखित क्षेत्रों में हल्की आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है।
  • चंद्रपुर, गढ़चिरौली, वर्धा: इन जिलों में कई स्थानों पर इस तरह की मौसम स्थितियों का अनुभव होने की संभावना है।
  • भंडारा, गोंदिया, नागपुर, यवतमाल: कुछ स्थान प्रभावित होंगे।
  • अमरावती में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
  • मौसम विभाग ने विदर्भ वासियों से भारी बारिश के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार मौसम विभाग की ओर से जिए जा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+