Weather Forecast: जल्द बढ़ने वाली है ठंड, जानिए मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट
Weather Forecast News: मौसम का मिजाज अब बदल चुका है। सुबह और रात के वक्त हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी देखी जा रही है तो दक्षिण के राज्यों में बारिश हो रही है। तो दूसरी तरफ वहीं उत्तर भारत और मध्य भारत में नम ठंड का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में जानिए IMD की ओर से जारी लेटेस्ट वेटर रिपोर्ट...

इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राज्यों के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ों वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना भी है। IMD के मुताबिक 06, 07, 09 और 10 नवंबर को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 06- 07 नवबंबर को उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा / बर्फबारी और 06 और 07 नवंबर को पंजाब में अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है।
मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
ऐसे ही 06 नवंबर को कश्मीर घाटी में अलग-अलग भारी वर्षा/बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों पर दिखेगा। जिसके बाद आठ-नौ नवंबर से ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड की जल्द दस्तक होने वाली है।
दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश
09 नवंबर, 2022 के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 48 घंटों के दौरान संभावित मामूली तीव्रता के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल समेत देश के कई हिस्सों उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications