Weather News: द‍िल्‍ली में छाए रहेंगे बादल, क्‍या आज म‍िलेगी उमस से राहत? जानें कहां-कहां बार‍िश का अलर्ट?

Weather News: जुलाई का आधा महीना खत्‍म होते-होते मॉनसून ने अपना रंग द‍िखा शुरू कर द‍िया है। महाराष्ट्र में बारिश कहर बनकर टूटी है। नासिक, पुणे, अमरावती में हालात खराब है। कई जगह सड़कें दरिया का रूप ले चुकी हैं। बार‍िश के कारण 10 पर्यटकों के फंसे होने की खबरें भी सामने आईं है।

पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 19 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस बीच, देश की राष्‍ट्रीय राजधानी द‍िल्‍ली में बादलों ने डेरा जमा रखा है। लेक‍िन, उमस भरी गर्मी से द‍िल्‍लीवास‍ियों को कतई राहत म‍िलती नजर न आ रही है।

Weather Forecast News

हालांक‍ि, सोमवार को कुछ इलाकों में बार‍िश हुई। मौसम व‍िभाग के अनुमान के मुताब‍िक, मंगलवार और बुधवार को द‍िल्‍ली वालों को हल्की बारिश से राहत म‍िल सकती है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में सुधर गया है। आइए जानते हैं अन्‍य राज्‍यों का हाल?

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के कारण अगले चार दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की। हालांकि, मंगलवार के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई, लेकिन बुधवार से भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, गुंटूर, कृष्णा, एनटीआर, पश्चिम गोदावरी, कोनासीमा, काकीनाडा, मन्यम, एलुरु, पालनाडु, बापटला, पूर्वी गोदावरी, श्रीकाकुलम और एएसआर जिलों के कई इलाकों में 18 और 19 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जो बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम में एक और कम दबाव वाले क्षेत्र के संभावित गठन के साथ मेल खाता है।

यहां क्‍ल‍िक कर जानें IMD का अलर्ट

तारीखें में समझें कब कहां बार‍िश का अलर्ट ?

  • 16-19 तारीख के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा। 16-18 के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ में बार‍िश।
  • 16 जुलाई को मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बार‍िश।
  • 16-19 जुलाई के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 16 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम।
  • 16 और 17 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।
  • 19 जुलाई को ओडिशा में भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 16-19 तारीख के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है।
  • 17 और 18 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।
  • 17 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।
  • 18 को पश्चिमी राजस्थान और 17 और 18 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में।
  • 17 और 18 को उत्तराखंड और 18 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+