Weather LIVE: दिल्ली में आज भी हवा खराब, सुबह-शाम महसूस हो रही है सिहरन

Weather LIVE Updates: देश के कई राज्यों में अब सुबह-शाम लोगों को सिहरन महसूस होने लग गई है तो वहीं दिल्ली में तो प्रदूषण ने लोगों को तंग किया हुआ है। आज सुबह भी यहां का AQI काफी खराब रहा है और मोटी धुंध की चादर छाई हुई है।

Weather LIVE

तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर में हल्की बारिश का अनुमान है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Oct 30, 2024, 10:15 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी सर्दियों का इंतजार

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अभी भी सर्दियों का इंतजार, जानिए आज का मौसम
Oct 30, 2024, 10:14 AM IST

दिल्ली में आज भी हवा खराब

दिल्ली में आज भी हवा खराब, सुबह-शाम महसूस हो रही है सिहरन। दिवाली से पहले ही यहां की आबो-हवा खराब होने से लोग परेशान हैं।
Oct 29, 2024, 5:14 PM IST

दिल्ली में फिर गर्मी का अहसास

दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का अहसास होने लगा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में सुबह-शाम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही थी। अब दोपहर के समय गर्मी हो रही है और और शाम के समय मौसम सामान्य बना हुआ है।
Oct 29, 2024, 4:00 PM IST

दिवाली पर बारिश कर सकती है मजा किरकिरा

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में दीपावली से पहले बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में तो मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं।
Oct 29, 2024, 3:59 PM IST

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के कई जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में रामनाथपुरम, विरुधुनगर, मदुरै, शिवगंगई, डिंडीगुल, नागपट्टिनम, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, वेल्लोर, तिरुप्पत्तर, विल्लुपुरम, कल्लाक्कुरिची और कुडालोर शामिल है।
Oct 29, 2024, 2:41 PM IST

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है। केरल, तमिलनाडु में अभी अगले 12 घंटे मौसम करवट ले सकता है।
Oct 29, 2024, 1:00 PM IST

तुलैल घाटी के ऊपरी इलाकों में आज ताजा बर्फबारी हुई

जम्मू और कश्मीर: गुरेज, बांदीपुरा जिले में तुलैल घाटी के ऊपरी इलाकों में आज ताजा बर्फबारी हुई।
Oct 29, 2024, 12:59 PM IST

बिहार में दिवाली पर बारिश का अलर्ट

आज बिहार के कई ज़िलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अररिया, गोपालगंज, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जैसे ज़िलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
Oct 29, 2024, 12:56 PM IST

यूपी के इन जिलों में बरस सकते हैं बदरा

मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण पूर्वी यपी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है। आज प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और संत रविदास नगर हल्की-फुल्की बारिश के आसार है। हालांकि इसको लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।
Oct 29, 2024, 9:39 AM IST

क्या दिवाली तोड़ेगी दिल्ली के 4 सालों का प्रदूषण रिकॉर्ड?

दिल्ली के अगले 72 घंटे क्रूशियल! क्या दिवाली तोड़ेगी 4 सालों का प्रदूषण रिकॉर्ड? जानें Experts की राय
Oct 29, 2024, 9:38 AM IST

दिल्ली में दिवाली के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

Delhi Weather News: दिल्ली में दिवाली के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें कैसा रहेगा नोएडा और गुरुग्राम का मौसम
Oct 29, 2024, 9:37 AM IST

सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली की हवा आज भी खराब, सांस लेना हुआ मुश्किल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आईटीओ और आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 261 दर्ज किया गया, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+