Weather: दिल्ली, राजस्थान में परेशान करेगी गर्मी, पहाड़ों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़ें आज का वेदर रिपोर्ट

IMD Weather forecast: देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात जैसे राज्यों में चुभती-जलती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है तो वहीं पहाड़ी राज्यों समते दक्षिण भारत में बिन मौसम बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।

Delhi Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली में फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। लेकिन तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिल्ली में 18 से 23 अप्रैल तक आसमान साफ ​​रहेगा। दिल्ली में हीटवेव को लेकर फिलहाल अलर्ट नहीं जारी किया गया है लेकिन गर्मी से राजधानी वासी परेशान रहेंगे।

IMD Weather forecast

🔴 Heatwave warning: राजस्थान और गुजरात में गर्मी का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और गुजरात भीषण गर्मी की चपेट में है। आईएमडी ने राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 19 अप्रैल (शनिवार) तक तीन दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि राजस्थान में 20 अप्रैल के बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में, 18 से 19 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान में और 18 अप्रैल को गुजरात में लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 18 और 19 अप्रैल को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

🔴 UP Weather: उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने कहा है कि आज कई जिलों में बारिश होगी। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में आज आंधी-तूफान की संभावना है। प्रदेश भर में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। जिसकी वजह से बारिश हो रही है। यूपी के 37 जिलों बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में आज बारिश का अलर्ट है। हालांकि अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जाएगा।

🔴 हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक उत्तरी पहाड़ियों पर एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जिसका असल आज से 20 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। हालांकि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

RAINFALL FORECAST: देश के किन राज्यों में होगी बारिश?

  • मौसम विभाग ने कहा कि 18 से 20 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिमी भारत के शेष हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  • आज पूर्वी बिहार और झारखंड के कुछ भागों और उत्तर पंजाब में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होगी। असम और मेघालय में 20 से 22 अप्रैल तक और अरुणाचल प्रदेश में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश होगी।
  • दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में हल्की या मध्यम बारिश का अनुमान है। 19 अप्रैल तक केरल और माहे में भी बारिश होने की संभावना है।
  • आज 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा 18 अप्रैल को विदर्भ (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में भी बारिश का अनुमान है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+