Weather: कहां बारिश, कहां हीटवेव को लेकर अलर्ट? देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें वेदर अपडेट
Weather Today Update: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं आंधी, तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट है, तो कुछ राज्यों में भीषण गर्मी का कहर है। इन दिनों देशभर में पांच चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र एक्टिव है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश और मौसम सुहाना देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की है। आज रविवार 11 मई को मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने का अनुमान है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों में मौसम अस्थिर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। साथ ही मुंबई में भी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिहार में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

Delhi weather: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज के लिए मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि दो दिनों बाद दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
Mumbai Weather: मुंबई में बारिश और आंधी की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो दिनों में मुंबई में बारिश और आंधी आएगी। मुंबई में आज पूरे दिन शहर में बादल छाए रहेंगे। पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ में हल्की बारिश जारी रह सकती है।
IMD weather update: देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
🔴 आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिनों में देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी भारत में भीषष गर्मी पड़ सकती है। आईएमडी ने कहा कि इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
🔴 मौसम विभाग ने कहा कि11 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
🔴 कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 11 मई के लिए मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
🔴 आज पश्चिमी मध्य प्रदेश में, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
🔴 कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में 5 मई के बाद से कम बारिश हुई है, लेकिन बेंगलुरु और आसपास के जिलों में अभी भी बारिश का अनुमान है। उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक दोनों में गरज के साथ बारिश, बिजली और तूफान का अनुमान है।
🔴 तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में गरज के साथ बारिश, बिजली और तेजं हवाएं चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications