Weather Forecast: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, अलर्ट जारी
IMD ने हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर रखा है तो वहीं मैदानी राज्यों में कई जगह ओलावृष्टि की भी आशंका है।

Weather Forecast (मौसम का पूर्वानुमान) : उत्तर भारत में मौसम में तब्दीली हुई है, लोगों को कोहरे और शीतलहर से निजात जरूर मिली है लेकिन अब बारिश ने लोगों को तंग करना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बरसात हो रही है,पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का भी यही कारण है इसलिए उसने पहले से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर रखा है तो वहीं मैदानी राज्यों में कई जगह ओलावृष्टि की भी आशंका है।

बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका
बुधवार को यूपी के अमरोहा ,आगरा,बरेली और लखीमपुर खीरी में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई हैं तो वहीं अगले 24 घंटों के अंदर यूपी, बिहार, एमपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा , झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है तो वहीं गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, शिमला, मसूरी , पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

वैज्ञानिक भी चिंता में हैं
जनवरी में लगातार हो रहे मौसम के बदलाव ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है तो वहीं मौसम वैज्ञानिक भी इस तब्दीली से चिंता में हैं क्योंकि आम तौर पर बसंत पंचमी के बाद मौसम में गर्माहट आती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है, सर्दी में परिवर्तन तो हुआ है लेकिन ये परिवर्तन वैसे नहीं हुआ है, जिस तरह से होना चाहिए।

असम, सिक्किम, मिजोरम में बारिश की आशंका
जहां पहाड़ों और मैदानी इलाकों का ये हाल है तो वहीं दक्षिण भारत में मौसम ड्राई है और फिलहाल यहां ऐसा ही मौसम बना रहेगा तो वहीं दूसरी ओर असम, सिक्किम, मिजोरम में बारिश की आशंका बनी हुई है। महाराष्ट्र, बंगाल और उड़ीसा में भी मौसम में परिवर्तन होगा और अगले 24 घंटों के दौरान यहां पर भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी के बाद से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा और तापमान में इजाफा होगा।

ओला पड़ना अच्छा नहीं
जब तापमान आकाश में माइनस में चला जाता है तो वहां नमी ठंडी बूंदों में चेंज हो जाती है और बर्फ का रूप धारण कर लेती है, जो कि गुरुत्वाकर्षण की वजह से धरती पर गिरते हैं , इसी को ओले पड़ना या ओलावृष्टि कहा जाता है, जो कि फसलों और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए जनवरी में ओले पड़ना या ओलावृष्टि होना किसानों के लिए अच्छे संकेत नहीं है। ओलावृष्टि के दौरान तेज आंधी-तूफान आता है और तापमान में जबरदस्त गिरावट होती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications