Weather Forecast: कहीं लू के थपेड़े, तो कहीं बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा मौसम? IMD के 10 बड़े अपडेट
Weather Forecast: इस वीकेंड पर मौसम में काफी वैरिएशन देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने 7 अप्रैल यानी रविवार के लिए दक्षिण भारत के तीन राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है।
आईएमडी ने ताजा अपडेट में 7 अप्रैल के लिए तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में सामान्य से काफी अधिक वृद्धि का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम के पूर्वी हिस्सों में तेजी से मौसम में बदलावा आएगा। अरुणाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के अलावा अधिकत दो इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
पूर्वोत्तर में बारिश और बर्फबारी
पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी संभव है।
मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी
आईएमडी ने मुताबिक अप्रैल में मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामन्य से काफी अधिक रहने का अनुमान है। दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य-पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है। मैदानी इलाकों में दिन के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा सकता है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान इससे भी अधिक पहुंच सकता है।
IMD के 10 बड़े अपडेट्स
- गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों में 06 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की संभावना है।
- तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों में 06 और 07 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की संभावना है।
- रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी तेलंगाना, आंतरिक ओडिशा और उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति की संभावना है।
- इस हफ्ते वीकेंड पर रायलसीमा में 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक की सूचना दी गई। रायलसीमा स्टेशन पर उच्चतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पूर्वी झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्व यूपी और सौराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में, ये सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।
- 06 अप्रैल, 2024 को गंगा के तटवर्ती इलाके #पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति होने की संभावना है।
- 06 अप्रैल, 2024 से पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।
- अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में वर्षा/तूफान जारी रहने की संभावना है।
- पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आज और अगले दो दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में लहर की स्थिति बने रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।
- छत्तीसगढ़ में 7 और 8 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications