देश में गर्मी के तोड़े रिकॉर्ड, 123 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा अप्रैल, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
Weather Forecast: इस सीजन में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। भारत मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, उत्तर-पूर्व भारत में औसत औसत तापमान 123 वर्षों में इस महीने में सबसे अधिक था। जबकि तीन बड़े शहरों बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई में अन्य क्षेत्रों के तुलना में काफी कम देखा जा रहा है।
अप्रैल महीने में लगातार तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 18 से 57 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, 4 मई को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बावजूद 4 से 6 मई के दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। 2 और 3 मई को अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री रह सकता है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं स्काईमेट के अनुसार, अप्रैल में एक दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री ऊपर दर्ज किया है।
'123 वर्षों में अप्रैल सबसे गर्म'
आईएमडी के चीफ मृत्युंजय महापात्र ने एक बयान में कहा कि पूरे दक्षिण में महीने के दौरान औसत अधिकतम तापमान लगभग 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये स्थिति अप्रैल 2016 में 1901 के रिकॉर्ड में दर्ज 37.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। बेंगलुरु में अब तक का सबसे गर्म अप्रैल रहा। कभी गार्डन सिटी के नाम से मशहूर मेट्रो में महीने के दौरान लगातार छह दिनों सहित 13 अत्यधिक गर्म दिन दर्ज किए गए।
वहीं स्काईमेट के अनुसार, अप्रैल में एक दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री ऊपर दर्ज किया है। एजेंसी के मुताबिक अधिकतम तापमान के मामले में दक्षिण भारत में अप्रैल रिकॉर्ड दूसरा सबसे गर्म रहा, जबकि पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में औसत औसत तापमान 51 वर्षों में इस महीने में सबसे अधिक था, आईएमडी डेटा से पता चलता है, जो इन क्षेत्रों में बेहद गर्म परिस्थितियों की पुष्टि करता है। पिछले कुछ हफ्ते से देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications