Weather Forecast: मौसम फिर मारेगा पलटी, कोहरे और शीतलहर पर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
Weather Forecast: उत्तर भारत में 15 जनवरी से फिर से शीतलहर की स्थिति बनती नजर आ रही है और इस दौरान कोहरे का कोहराम यूं ही जारी रहेगा।

North India Weather Updates: पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली सर्दी के कारण कांप रहा है। हालांकि आज दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बूंदा-बादी हुई है, जिसकी वजह से कोहरे और शीतलहर की स्थिति में कुछ सुधार नजर आ रहा है लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि एक बार फिर से 15-16 जनवरी को मौसम में परिवर्तन हो सकता है और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। दिल्ली की IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तर भारत में 15 जनवरी से फिर से शीतलहर की स्थिति बनती नजर आ रही है और इस दौरान कोहरे का कोहराम यूं ही जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज सभी जगहों पर ठंड पहले की तुलना में तो कम हो गई है लेकिन 2 दिन बाद फिर से पूरे उत्तर भारत में तापमान गिरेगा और सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में देखा जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली समेत पूरा नार्थ इंडिया ठंड से कांप रहा है, कोहरे और शीतलहर की मार सह रहे यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़,पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लोगों के जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है, लोगों को आने-जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी
केवल मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में जमकर बर्फ पड़ रही है। जिसकी वजह से यहां पर जबरदस्त ठंड हो गई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, औली में कल से लेकर आज तक में काफी बर्फबारी हुई है। बारिश से अछूता जोशीमठ भी नहीं रहा, यहां भी आज सुबह बरसात हुई है।

तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है और यहां के कई स्थानों में पारा माइनस में जा पहुंचा है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है तो यही हाल कारगिल और श्रीननगर का भी है। यहां फिलहाल सर्दी का यही आलम रहने वाला है तो वहीं दक्षिण भारत में मौसम साफ है लेकिन यहां भी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को धूप में भी हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। फिलहाल सर्दी का प्रकोप उत्तर भारत को इस हफ्ते भी झेलना ही पड़ेगा और लोगों के इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications