Weather Update: दिल्ली में 3-4 दिन होगी बारिश, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यो के लिए ऑरेंज अलर्ट
Weather Update IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज और आने वाले कुछ दिनों के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में यमुना नदी में पानी का स्तर घट रहा है लेकिन दिल्ली में आने वाले 3-4 से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कि दिल्ली में 17-18 जुलाई को बारिश तेज हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक रविवार यानी आज ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है। इन क्षेत्रों में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक और तटीय ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल में बारिश होगी।
इसके अलावा कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड क्षेत्र में भी अगले तीन या चार दिनों के दौरान उपरोक्त क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications