Weather Forecast: तेजी से करवट ले रहा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, देहरादून, भोपाल में टूटा रिकॉर्ड
Weather Forecast: कई राज्यों में अगले दो दिन के भीतर तेजी से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पूर्वोत्तर में जहां पश्चिम विक्षोभ के चलते बारिश की स्थिति बनी है, तो वहीं उत्तर समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में तेजी तापमान बढ़ रहा है। उत्तराखंड की राजधानी में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा। यहां एक दशक के भीतर मार्च महीने में पहली बार 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में लू का प्रकोप शुरू हो गया। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलेत एमपी के पूर्वी हिस्सो में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
उत्तराखंड में बर्फबारी की अनुमान
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज यानी शुक्रवार को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। विभाग के अनुसार, देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं आईएमडी ने इन जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमके और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश, बर्फबारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हुई। पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्य वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों और उप हिमालयी क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर के राज्यों और उत्तरी कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम की स्थिति तेजी से बदल रही है। यहां मंदसौर, नीमच, रतलाम और दमोह जैसी जगहें लू की चपेट में हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के कारण इंदौर, छतरपुर, सतना, मैहर और रीवा जैसे शहरों पर बादल मंडरा रहे हैं। 29 मार्च यानी आज से यहां एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के 29 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
एमपी में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी
31 मार्च को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर और परहुना में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। इसके अलावा विदिशा, राजगढ़, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और परहुना में हल्की बारिश दर्ज किए जाने का अनुमान है।
आईएमडी की ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 29 और 30 मार्च, 2024 को विदर्भ के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इसके अलावा 28-31 मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश/तूफान की गतिविधि, 29 और 30 मार्च, 2024 को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 28 मार्च, 2024 को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications