Weather Forecast: गुजरात, MP समेत UP, बिहार में तेज बारिश, 24 घंटे जारी रहेगा तांडव! राजस्थान के लिए अलर्ट
Weather Forecast: भारत मौसम विभाग समेत अन्य वेदर एजेंसियों ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सौराष्ट्र एवं कच्छ, मध्य प्रदेश के मंडला और महाराष्ट्र के पुणे में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि गोवा, गुजरात, मेघायल, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए आरेंज अलर्ट है। इन स्थानों पर पिछले 24 घंटों से भारी से बहुत बारिश बारिश का दौर जारी है।
भारत मौसम विभाग (IMD) ने 24 जुलाई को राजस्थान में 'बहुत भारी वर्षा' की संभावना जताई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 26 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 26 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

यूपी इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
भारत मौसम विभाग के मुताबिक,यूपी में वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर में शनिवार (27 जुलाई) तक मूसलाधार बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने का अनुमान जारी किया गया है। वहीं कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की बात कही गई है।
महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में अलर्ट
मानसून का दोबारा एक्टिव होना कई राज्यों के लिए खतरा पैदा कर रहा है, जिसमें महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात शामिल हैं. मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में अगले दो-तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट तो गुजरात और गोवा के कई इलाकों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है।
मुंबई पुलिस ने की अपील
मुंबई में बीते कई दिनों से भारी बारिश जारी है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाने की अपील है। इसके अलावा बीएमसी लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बीएमसी ने ये अलर्ट महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications