अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली समेत छह राज्यों में अलर्ट
अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली समेत छह राज्यों में अलर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने कहा है कि अगले 5 दिनों के भीतर दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के 6 राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली समेत 6 राज्यों में अगले 48 घंटे हो भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21 से 23 सितंबर तक दिल्ली सहित 6 राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।


वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है वजह
आने वाले दिनों में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की बात कही गई है।। आईएमडी द्वारा जारी चेतावनी में इन इलाकों में भारी बारिश से लेकर भारी से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में लो प्रेशर एरिया बन चुका है। वहीं, पूर्वी अफगानिस्तान और आस-पास के इलाकों में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका प्रभाव भारत के इन राज्यों में दिख रहा है। इसका असर अगले 23 सितंबर तक रहेगा, जो बाद में कम होने लगेगा।

115-204 एमएम तक बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि 22 से 23 सितंबर के बीच दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 115 एमएम से 204 एमएम तक बारिश की चेतावनी है। इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के कोस्टल एरिया में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इस साल कैसा रहा है मानसून
इस मानसून में 30 जून से 13 सितंबर तक देश भर में सामान्य से 6.2 फीसदी कम बारिश हुई है। 95 जिलों में नॉर्मल से बहुत कम बारिश हुई। इस मानसून बारिश कम हुई है। अब तक देश में 752 एमएम बारिश हुई है, ये सामान्य से कम है। बारिश 802 एमएम होनी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, विदर्भ, मध्य प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा और कर्नाटक के कोस्टल एरिया में मानसून इस साल कमजोर रहा जबकि राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम आंध्र प्रदेश, पॉन्डिचेरी और कोंकण में बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है।
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications