Weather: हाड़कंपाने वाली ठंड से परेशान दिल्लीवासी, हिमाचल में पारा माइनस में पहुंचा, अभी और बिगड़ेगा मौसम
Weather Updates: कड़कड़ाती ठंड ने उत्तर भारत के लोगों का जाीना मुहाल किया हुआ है, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में 'कोल्डवेव अलर्ट' जारी है।

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट ये कह रहा है कि लोगों को सर्दी से राहत इस हफ्ते भी नहीं मिलेंगी बल्कि कई जगहों पर पारा और लुढ़केगा क्योंकि कई स्थानों पर पानी बरसने के भी आसार नजर आ रहे हैं।
हिमाचल में पारा कई स्थानों पर माइनस से नीचे पहुंच गया
Recommended Video
हिमाचल में पारा कई स्थानों पर माइनस से नीचे पहुंच गया है तो ऊपरी इलाकों की कई झीलें जम गई हैं। तो वहीं आज भी हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।
मैदानी इलाकों में कई जगहों पर कोहरे का प्रकोप जारी
तो वहीं मैदानी इलाकों में कई जगहों पर कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी
दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है, तो वहीं आज भी भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें और उड़ानें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं , आज यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली
दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 329 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 397 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 390 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 369 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -359 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 381 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -356 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश हो सकता है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की बरसात का अलर्ट जारी है। जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी , छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications